फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: देवास रोड पर खड़े ट्रक को ट्राले ने टक्कर मारी, सडक पर सो रहे युवक की मौत

Tue, 08 Oct 2024 05:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

देवास रोड़ स्थित ग्राम चंदेसरा के पास खड़े ट्रक को पीछे से आए ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के आगे सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। ड्राइवर और ट्राले का चालक भी घायल है।  
विज्ञापन
देवास रोड पर हादसा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले की देवास रोड़ स्थित ग्राम चंदेसरा के पास खड़े ट्रक को पीछे से आए ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के आगे सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और ट्राले का चालक भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया हादसा चंदेसरा के पास हुआ।

विज्ञापन


जानकारी केअनुसार प्रकाश पिता नागेश्वर उम्र 47 वर्ष निवासी धार नाका महू ट्रक में चावल भरकर कटनी से उज्जैन आ रहा था। चंदेसरा के पास ट्रक खराब हो गया तो उसने ट्रक को सडक की साइड में खड़ा कर मालिक को सूचना दी। इस पर ट्रक मालिक का रिश्तेदार किशोर सिंह जादौन चंदेसरा में ड्राइवर के पास पहुंचा। रात अधिक होने के कारण मैकेनिक ने सुबह ट्रक सुधारने की बात कही। इस पर ड्राइवर ट्रक के कैबिन में सो गया और किशोर ट्रक के आगे सडक पर सो गया।

सुबह करीब 4 बजे केले से भरा ट्रक तेज रफ्तार से देवास की तरफ से आया। जिसने खड़े ट्रक में पीछे से तेज टक्कर मार दी। नतीजतन चावल से भरा ट्रक आगे बढ़ा और किशोर को रौंद दिया। उधर ड्राइवर ट्रक के कैबिन से गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में कैले से भरे ट्रक का ड्राइवर विजेंद्र भी घायल हो गया। विजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह भुसावल से ट्रक में कैले भरकर जयपुर जा रहा था। दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की तस्वीरें...

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें