फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अवैध हफ्ता वसूली के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

Wed, 07 Aug 2024 02:52 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन की घट्टिया थाना पुलिस टीम ने अवैध हफ्ता वसूली के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
अवैध हफ्ता वसूली मे फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गंभीर अपराधों में फरार इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गुरूप्रसाद पाराशर एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) भारतसिंह यादव के मार्गदर्शन में थाना घट्टिया पुलिस टीम ने अवैध हफ्ता वसूली के फरार आरोपी मोनू उर्फ मोहनसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी घट्टिया रामसिंह भाबोर ने बताया कि 12 जून 2024 को लोकेन्द्र, निवासी ग्राम विजयगढ़ जिला देवास, हाल मुकाम शंकरपुर, उज्जैन की रिपोर्ट पर से थाना घट्टिया पर आरोपी मोनू उर्फ मोहनसिंह, निवासी ग्राम कंथारिया, थाना झार्डा, जिला उज्जैन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 228/24 धारा-327, 324, 323, 294, 506 भादवि एवं 3(1)द, 3(1)थ, 3(2)(va) एसटी एससी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। थाना घट्टिया पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें