फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर की नाबालिग लड़की ने उज्जैन में होटल की छत से लगाई छलांग, गुमशुदगी की रिपोर्ट हुई थी दर्ज

Sun, 05 May 2024 03:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: इंदौर से लापता हुई किशोरी पांच युवक के साथ रात में उज्जैन पहुंच गई थी। युवकों ने उसे रोता देख उसके परिजनों से संपर्क किया था। परिजनों ने उज्जैन पहुंचने की बात कहीं थी, लेकिन युवती ने आज सुबह होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में आज सुबह कार्तिक चौक की होटल में ठहरी एक 17 वर्षीय छात्रा ने तीसरी मंजिल की खिड़की से समीप के पतरे वाले मकान पर छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की सूचना पर उसके परिजन उज्जैन पहुंचे तथा घायल हालत में उसे अपने साथ इंदौर ले गए।

खाराकुआ थाने के उपनिरीक्षक लिवांस कुजूर ने बताया कि कार्तिक चौक की होटल में उक्त घटना आज सुबह की है। यहां के मणिभद्र गेस्ट हाऊस के रूम नंबर 401 में किशोरी कल रात 9 बजे आकर ठहरी थी। उसके साथ उत्तरप्रदेश सोनभद्र के 5 लोग भी थे, उन्होंने बताया कि लड़की उन्हें बस में बैठी मिली थी और वह रो रही थी। इस पर वे समझाकर अपने साथ ले आए और होटल में अपने साथ ठहरा लिया था।
विज्ञापन


आज सुबह लड़की उठी और उसने फोन पर परिजनों से बात की और इसी दौरान वह बात करते हुए तीसरी मंजिल की खिड़की पर चढ़ी और समीप के पतरे वाले मकान में कूद गई। लड़की के छलांग लगाने के बाद जोर की आवाज सुनाई दी और भीड़ लग गई। तत्काल गेस्ट हाऊस का स्टॉप भी वहां पहुंच गया और घायल हालत में लड़की को अस्पताल लेकर आए।

लड़की का हाथ जख्मी हो गया था और वह खून की उल्टियां करने लगी। इधर पुलिस की सूचना के बाद इंदौर से उसके परिवार के लोग भी उज्जैन पहुंच गए थे। उपनिरीक्षक कुजूर ने बताया कि इंदौर से उसकी माँ और अन्य रिश्तेदार आ गए और लड़की की मां के अनुसार कल उसकी सहेली के साथ एक लड़का उनके घर पर आया था, इस पर उसने माही को डांटा तो वह घर से निकल गई थी।
विज्ञापन


सभी जगह तलाशने के बाद इंदौर के एमआईजी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की की हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। इधर पुलिस ने इंदौर के जो 5 लोग उसे होटल ले गए थे, उन्हें हिरासत में ले लिया तथा पूछताछ कर रही है। उत्तरप्रदेश के सोनभद्र निवासी रूद्र पांडेय, सूरज पांडे, अंकित दुबे, अमन और चंद्रभानसिंह मिश्रा ने थाने पर पूछताछ में बताया कि वो पांचों लोग नर्मदा के पास खेड़ा खाल में पूजन करने के बाद उज्जैन पूजन करने आए थे और रास्ते में बस में लड़की रोती हुए मिली थी और अपने साथ ले आए थे। गेस्ट हाऊस के मालिक विपुल जैन ने बताया कि रात में लड़की सहित 6 लोग आए थे और उन्होंने बताया कि सुबह हमारी पूजा है और उन्होंने पंडित से बात भी की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें