फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, फर्जी आईडी और वॉकी-टॉकी के साथ युवक पहुंचा मंच तक; जानिए पूरा मामला

Mon, 17 Feb 2025 07:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकाल मंदिर स्थित रुद्रसागर पर बने सम्राट अशोक सेतु के लोकार्पण समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने मंच पर एक अनजान युवक को देखा, जो गले में आईडी कार्ड और हाथ में वॉकी-टॉकी लिए खड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार के दिन धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे थे। जहां वह कहीं आयोजनों में शामिल हुए थे। इन आयोजनों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके भोपाल पहुंचने के दो दिनों बाद उनकी सुरक्षा में चूक का एक ऐसा मामला सामना आया है, जिसमें एक युवक अपने आपको प्रोटोकॉल अधिकारी बताकर मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। जिसने बकायदा अपने गले में अधिकारियों की तरह ही आईडी भी डाल रखी थी। 
विज्ञापन



कैसे पकड़ा गया युवक?
यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकाल मंदिर स्थित रुद्रसागर पर बने सम्राट अशोक सेतु के लोकार्पण समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने मंच पर एक अनजान युवक को देखा, जो गले में आईडी कार्ड और हाथ में वॉकी-टॉकी लिए खड़ा था।

शक होने पर उन्होंने युवक की पहचान के बारे में अन्य अधिकारियों से पूछा, लेकिन कोई उसे नहीं पहचान सका। संदेह गहराने पर एडिशनल एसपी ने तुरंत युवक को मंच से नीचे उतारने के निर्देश दिए और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर महाकाल थाने भेज दिया।
विज्ञापन


फर्जी आईडी और वॉकी-टॉकी बरामद
युवक की तलाशी में "मध्य प्रदेश शासन, मुख्यमंत्री कार्यालय, वल्लभ भवन भोपाल" का एक फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ, जिस पर सिद्धार्थ जैन नाम दर्ज था और पद प्रोटोकॉल ऑफिसर लिखा था। इसके अलावा, युवक के पास एक वॉकी-टॉकी भी मिला, जिस पर मध्य प्रदेश शासन का स्टिकर लगा हुआ था। फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक का कार्यक्रम में घुसने का उद्देश्य क्या था और क्या वह किसी साजिश या बड़े नेटवर्क का हिस्सा है।

वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें युवक को पुलिस द्वारा हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में युवक खुद को सीएम सुरक्षा अधिकारी बताने की कोशिश कर रहा है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक है या नहीं और उसे यह फर्जी आईडी और वॉकी-टॉकी कहाँ से मिली। इस मामले में जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें