फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में घुलेगी महाकाल के लड्डुओं की मिठास, अयोध्या जाएंगे 250 क्विंटल लड्डू

Fri, 12 Jan 2024 10:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Mahakal Laddu to Ayodhya : पांच लाख लड्डू अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्री राम के मन्दिर के शुभारम्भ अवसर पर भेजे जाएंगे। इसके लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रसाद इकाई का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर नीरज कुमार सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी श्री महाकालेश्वर मंदिर से पांच लाख लड्डू अयोध्या श्री राम मंदिर में भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


प्रबंध समिति ने चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में शुद्ध देशी घी एवं सूखे मेवे से निर्मित 250 क्विंटल लड्डू तैयार किए जाएंगे। बनाये जाने वाले पांच लाख लड्डू अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्री राम के मन्दिर के शुभारम्भ अवसर पर भेजे जाएंगे। इसके लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज दोपहर में चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई का निरीक्षण कर निर्मित हो रहे लड्डू प्रसाद की तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच लाख लड्डू बनाये जाने पर 80 क्विंटल घी, 90 क्विंटल शकर, चना दाल 70 क्विंटल, रवा 20 क्विंटल, काजू 10 क्विंटल, किशमिश 5 क्विंटल और एक क्विंटल इलायची से लड्डू प्रसाद निर्मित किये जा रहे हैं। इस कार्य में मन्दिर समिति के 80 कर्मचारियों के द्वारा लड्डू प्रसाद का निर्माण किया जा रहा है। इनके अलावा लड्डू प्रसाद निर्माण के लिए अतिरिक्त 100 कर्मचारियों को लगाए जाएंगे। पांच लाख लड्डू के बनाने के बाद उन्हें पैकेट में पैकिंग कर अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के शुभारम्भ के पूर्व उज्जैन से अयोध्या भेजे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि एक लड्डू का वजन 50 ग्राम रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें