फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: मंगलनाथ मंदिर में भिड़े मंदिर समिति के कर्मचारी, जमकर हुई मारपीट...कार्यालय का कांच फूटा

Tue, 15 Feb 2022 04:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में मंदिर समिति के दो कर्मचारियों में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मंदिर समिति कार्यालय में नुकसान हुआ। श्रद्धालु घबरा गए। भात पूजन की राशि के मिलान को लेकर विवाद की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
मंदिर समिति कार्यालय का कांच फूट गया जिसे बाद में साफ किया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगल ग्रह की शांति के लिए जिस मंगलनाथ मंदिर में देशभर से श्रद्धालु आते हैं वहां भी अब विवाद होने लगे हैं। मंदिर में भात पूजन की राशि के मिलान को लेकर मंदिर समिति के दो कर्मचारी आपस में उलझ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और मंदिर कार्यालय में भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की है। मंगलनाथ मंदिर में आमदिनों के तरह श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। इसी बीच मंदिर समिति के दो कर्मचारियों में कहासुनी हुई। कुछ देर में बात हाथापाई तक पहुंच गई और दोनों ने एक-दूसरे को पीटा। इस घटना से मंदिर में मौजूद श्रद्धालु घबरा गए। कुछ ने इसका वीडियो बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने दोनों कर्मचारियों के मंदिर आने पर रोक लगा दी। दरअसल, मंगलनाथ मंदिर भात पूजन के लिए विख्यात है। यहां देशभर से लोग भात पूजन के लिए आते हैं। मंगल ग्रह की शांति के लिए मंगलनाथ मंदिर का विशेष महत्व बताया जाता है। शासन द्वारा भात पूजन के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है जो मंदिर समिति लेती है। सोमवार को भी जब पूजन खत्म हुआ तो मंदिर समिति के कर्मचारी ओम ठाकुर और दिलीप गुप्ता के बीच राशि के मिलान को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। मारपीट के कारण मंदिर समिति के कार्यालय का कांच टूट गया और ओम ठाकुर के हाथ में चोट लगी। सुरक्षाकर्मियों ने बीचबचाव किया और दोनों कर्मचारियों को अलग किया। कांच टूटने के कारण उसके टुकड़े दूर तक गए जिससे कुछ लोगों के पैरों में भी चोट आई। बाद में पुलिस भी पहुंची। इस मामले में मंदिर समिति के प्रशासक कृष्ण कुमार पाठक का कहना है कि वे घटना के समय मंदिर में मौजूद नहीं थे इसलिए विवाद के कारण का पता नहीं चला। एसडीएम ने फिलहाल दोनों कर्मचारियों के मंदिर आने पर रोक लगा दी है। ली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें