फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: महाकाल की शरण में भारतीय खिलाड़ी, भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर कुलदीप यादव और तिलक वर्मा

Mon, 12 Oct 2026 08:47 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भारत की जीत के बाद क्रिकेटर तिलक वर्मा और कुलदीप यादव ने सोमवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन कर आराधना की। इस दौरान हॉकी खिलाड़ी विवेक प्रसाद ने भी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
महाकाल के दरबार में पहुंचे कुलदीप यादव और तिलक वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में हुए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर तिलक वर्मा और कुलदीप यादव सोमवार सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने अलौकिक प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


दो घंटे नंदी हॉल में की आराधना
सोमवार तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे दोनों खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान महाकाल का नमन किया और महाकाल का जाप किया। आरती के बाद देहरी से आशीर्वाद लेकर पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना भी की।

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे इन स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी मंदिर परिसर में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। दोनों को अपने बीच पाकर प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा गया और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मंदिर समिति की ओर से खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया गया, वहीं पंडे-पुजारियों ने भी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। भस्म आरती के दर्शन के बाद खिलाड़ियों ने इसे अपने लिए एक अत्यंत अलौकिक और ऊर्जावान अनुभव बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नवरात्रि विशेष: मां विजयासन देवी के दरबार में गूंजे जयकारे, लाखों भक्तों के लिए रोप वे समेत कई इंतजाम
विज्ञापन


खेल जगत की हस्तियों का तांता
गौरतलब है कि महाकाल की शरण में पहुंचने वाली खेल हस्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे और भस्म आरती में शामिल हुए थे। वहीं सोमवार को कुलदीप यादव और तिलक वर्मा के साथ प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी विवेक प्रसाद ने भी महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें