फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: पीएससी की तैयारी कर रही युवती से पुलिस आरक्षक ने किया दुष्कर्म, शादी का नाटक करने के लिए पहनाया मंगलसूत्र

Thu, 21 Apr 2022 05:12 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

जबलपुर की रहने वाली युवती से वहीं पर पदस्थ पुलिस आरक्षक ने उज्जैन में दुष्कर्म किया। युवती इंदौर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही है। उसने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरक्षक ने दुष्कर्म किया। उज्जैन पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इंदौर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही जबलपुर की युवती से उज्जैन में पुलिस आरक्षक ने दुष्कर्म किया। आरक्षक भी जबलपुर में पदस्थ है। युवती का आरोप है कि उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास की होटल में आरक्षक ले गया था और दुष्कर्म किया। इस पर उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवती मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली है। वह इंदौर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही है। इसके लिए कोचिंग लगा रखी है। युवती ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले पहले मार्च 2021 में जबलपुर में पदस्थ आरक्षक नीलेश पंड्या उसे महाकाल दर्शन के बहाने लाया। यहां होटल में शादी का नाटक कर मंगलसूत्र पहना दिया और दुष्कर्म किया। बाद में जबलपुर बुलाकर भी दुष्कर्म किया। आरक्षक एक साल तक शादी का झांसा देता रहै। जब लगा कि नीलेश उसे धोखा दे रहा है तो वह इंदौर के थाने में पहुंची।  वहां जीरो पर कायमी हुई। घटनास्थल उज्जैन का होने पर केस डायरी उज्जैन भेजी। यहां पुलिस ने आरक्षक नीलेश के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें