फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: गर्मी से बचने खदान पर नहाने गए दो युवकों की मौत, एसडीआरएफ ने सात की बचाई जान, शवों की तलाश जारी

Mon, 20 Apr 2026 09:15 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

गर्मी से बचने के लिए करौंदिया खदान पर नहाने गए नौ में से दो युवकों की मौत हो गई। एसडीआरएफ और ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से सात लोगों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
शवों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के नागझिरी थाना क्षेत्र में आज शाम एक बड़ी दुर्घटना घटित हो गई, जहां गर्मी से बचने के लिए नहाने गए 9 लोग अचानक खदान में डूबने लगे। ग्रामवासियों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस और होमगार्ड एसडीआरएफ तक पहुंचाई, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई कर 7 युवकों को डूबने से बचा लिया, जबकि दो युवकों की इस घटना में मौत हो गई, जिनके शवों की तलाश अभी जारी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP में ये कैसा विकास?: 44 करोड़ की लागत से बनी सड़क तीन महीने में उखड़ी, विधायक का फूटा गुस्सा; PWD को लताड़ा

होमगार्ड एसडीआरएफ प्रभारी पुष्पेंद्र त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 और 19 वर्ष के 9 युवक ऑटो रिक्शा से ग्राम करौंदिया में पत्थर की खदान पर नहाने पहुंचे थे लेकिन वे यहां पानी में चले गए और डूबने लगे। त्यागी ने बताया कि जवानों की सहायता से अब तक 7 युवकों को डूबने से बचा लिया गया है लेकिन अनस पिता हमीद खान उम्र 16 वर्ष निवासी अशोकनगर और शुभम पिता किरण जाटव निवासी किशनपुरा दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। उनके शव अभी खदान से बाहर नहीं निकाले जा सके हैं। खदान को 40 फीट गहरा बताया जा रहा है लेकिन वास्तव में यह लगभग 60 से 70 फीट गहरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड एसडीआरएफ टीम ने इन्हें बचाया
  • आकाश पिता नवल सिंह मरमट, उम्र 16 साल, निवासी पांडयाखेड़ी
  • उज्ज्वल पिता रुपेश लोलकी, उम्र 16 साल, नि- गणेश नगर पुरा 
  • वरुण पिता दिलीप भूरिया रायकवार, उम्र 16, पांड्याखेड़ी
  • आलेख पिता राजेश चौहान, उम्र-16, पांड्या खेड़ी
  • पूरब पिता विनोद साहू, उम्र 16, पंवासा
  • आयुष पिता  लक्ष्यण, उम्र-16, कंचनपुरा
  • विनय पिता विकास सेगर, उम्र 16, कंचनपुरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें