फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: मिलिए मप्र की सबसे कम उम्र की लाठी और तलवार चलाने वाली बच्ची से, उम्र महज सात साल मगर हुनर देख सब हैरान

Tue, 10 May 2022 04:29 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन की श्रद्धाश्री चौधरी की उम्र महज सात साल है लेकिन उसे तलवार और लाठी घुमाते देख हर कोई हैरान हो जाता है। यह प्रदेश की सबसे कम उम्र की प्रतियोगी है जो लाठी-तलवार घुमाती है। अपनी उम्र से ज्यादा मेडल जीत चुकी है। 
विज्ञापन
प्रतियोगिता में लाठी घुमाती श्रद्धाश्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपको मिलवाते हैं ऐसी बच्ची से जिसकी उम्र है महज सात साल लेकिन जब वह हाथों में तलवार और लाठी पकड़ती है तो अच्छे-अच्छे दांतो तले अंगुली दबा लेते हैं। जितनी इसकी उम्र है इससे ज्यादा मेडल जीत चुकी है। हाल ही में नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर नया कीर्तिमान बनाया है।
विज्ञापन


इस होनहार बच्ची का नाम है श्रद्धाश्री चौधरी, जो महज सात साल की है। प्रगति नगर निवासी राहुल और सोनाली की बेटी श्रद्धाश्री कक्षा पहली की छात्रा है। वह अपने कद से बड़ी लाठी इस तरह घुमाती है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। तलवारबाजी में भी पीछे नहीं है। कोरोना काल में श्रद्धाश्री ने लाठी चलाने के शिविर में हिस्सा लिया था जो 15 दिन का था। इसके बाद लाठी तो चलाने लगी ही, तलवार भी चला लेती है। जिस तेज गति से श्रद्धाश्री तलवार और लाठी घुमाती है वो देखने वालों को हैरान कर देता है। बीते दो वर्षों में उसने प्रेक्टिस कर फेडरेशन की पहली प्रतियोगिता में गोल्ड जीता इसके बाद स्टेट में भी गोल्ड मेडल पाया। ग्वालियर में आयोजित हुई नेशनल प्रतियोगिता में दो गोल्ड और एक सिल्वर जीतकर अपना नाम सबसे छोटे विजेता प्रतियोगी में दर्ज कराया। 
विज्ञापन

तलवार घुमाने का अभ्यास करती श्रद्धाश्री - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धाश्री की मां सोनाली ने बताया कि 5 वर्ष की उम्र में कोरोना काल में घर पर रहने के दौरान रजनी नरवरिया की क्लास में जाने का मौका मिला जिसके बाद उसने एक दो बार लाठी चलाई जिसके बाद आगे बढ़ती गई। आज वो प्रदेश में सबसे कम उम्र की लाठी और तलवार चलाने वाली प्रतियोगी है। श्रद्धाश्री घर में दिन और शाम को रोजाना प्रेक्टिस करती है। उसका ऑनलाइन सिलेक्शन मुम्बई में होने वाली दंड प्रतियोगिता के लिए हुए है, जिसके अभ्यास में वो जुटी है। श्रद्धाश्री कहती है कि वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उज्जैन का नाम विश्व में रोशन करेगी। श्रद्धाश्री के मुताबिक एक साल में उसने जिले से लेकर स्टेट और राष्ट्रीय दंड प्रतियोगिता में सात गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीत लिए। छह महीने पहले ग्वालियर में हुई राष्ट्रीय दंड प्रतियोगिता में पूरे देश से ढाई सौ बच्चे शामिल हुए थे, इनमें उज्जैन से 27 बच्चों ने भाग लिया। इस ओपन स्पर्धा में श्रद्धा ने गोल्ड के साथ सिल्वर मेडल भी हासिल किया। बालिका को सेल्फ डिफेंस के लिए दंड सिखाने वाली करूणा सितौले के मुताबिक श्रद्धाश्री नेशनल में गोल्ड जीतने वाली उज्जैन की सबसे छोटी बालिका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें