फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल के रोजाना दर्शन पर लग सकती है पाबंदी, हफ्ते में चार दिन ही खुलेंगे कपाट

Wed, 01 Nov 2017 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकाल के भक्तों को मंदिर प्रशासन के नए विचार से झटका लग सकता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा का प्रावधान बदल गया है। वहीं मंगलवार को तीन दिन बाद भक्तों को गर्भगृह के महाकाल के दर्शन हुए। 
विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब भक्त रोजाना महाकाल के दर्शन नहीं कर सकेंगे। 

खबरों की मानें तो व्यवस्था की दृष्टि से सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लग सकती है। दरअसल, इन दिनों मंदिर में लोगों की भीड़ ज्यादा होती है। शीर्ष अदालत ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के तापमान को कम करने के लिए एक समय में ज्यादा लोगों की मौजूदगी पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं। 

पढ़ें: क्षरण से बचाने के लिए कपड़े से ढंककर हुई महाकाल की भस्म आरती

गौरतलब है कि 27 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि आरओ के पानी से महाकाल शिवलिंग का अभिषेक किया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि प्रति श्रद्धालु आधा लीटर जल अभिषेक के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


साथ ही कोर्ट के आदेश के बाद महाकाल को कपड़े से ढंककर उनकी भस्म आरती की गई। कोर्ट के आदेश के पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि महाकालेश्वर के शिवलिंग को खतरा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि महाकाल को गंगाजल से ही नहीं दूध, दही, शहद, चीनी इत्यादि से भी परहेज करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें