मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आये दिन सवाल उठते हैं। कभी एंबुलेंस न मिल पाने पर हाथ ठेले पर प्रसूता को ले जाना पड़ता है तो कभी गोद में उठाकर ले जाना पड़ता है। आज भी कुछ गांव ऐसे हैं जहां आबादी तो है लेकिन सुविधा नहीं और इसी के चलते इन गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता।
ताजा मामला उज्जैन जिले का है जहां एक महिला की डिलीवरी सड़क पर हुई। एंबुलेंस घर नहीं पहुंची तो महिला का पिता उसे गोद में लेकर गया। रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी तरफ खड़े लोडिंग वाहन में बिठाया। तब तक महिला ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दे दिया था। जच्चा-बच्चा को बाद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।