फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी बदमाश रौनक गुर्जर की पुलिस के साथ मुठभेड़, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sat, 29 Jun 2019 10:00 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र का इनामी बदमाश रौनक गुर्जर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके पैर में तीन गोलियां लगी हैं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में गुर्जर के दो और साथी भी घायल हैं। तड़के हुई इस मुठभेड़ की सूचना के बाद मौके पर एसपी सचिन अतुलकर सहित तमाम बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे। 

दो दिन पहले गुरुवार रात को बदमाश रौनक गुर्जर और उसकी गैंग ने उज्जैन के दो व्यापारियों से वसूली की कोशिश की थी। इस दौरान चली गोली से एक व्यापारी घायल हो गया था। तब से पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें