फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: महाकाल की शरण में पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान, मां के साथ किए दर्शन...उज्जैन में फिल्माया जाएगा घर खरीदने का दृश्य

Sat, 15 Jan 2022 01:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

फिल्म लुकाछिपी-2  कुछ हिस्सा उज्जैन में फिल्माया जाना है जिसके चलते  शनिवार सुबह विक्की कौशल और सारा अली खान उज्जैन पहुंचे। सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
 
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में अपनी मां के साथ पहुंचीं सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी फिल्म लुकाछिपी-2 की शूटिंग के लिए अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों इंदौर में हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा उज्जैन में फिल्माया जाना है जिसके चलते  शनिवार सुबह विक्की कौशल और सारा अली खान उज्जैन पहुंचे। सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
विज्ञापन

महाकाल मंदिर में आरती लेते हुए अभिनेत्री सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह फिल्म यूनिट उज्जैन पहुंची थी। इस दौरान अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकाल मंदिर गईं। यहां महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर सारा ने दर्शन किए। वे सुबह 10.30 बजे होने वाली आरती में भी शामिल हुईं। दर्शन के बाद वे महाकाल मंदिर में बने कुंड के किनारे भी कुछ देर बैठी और मां के साथ ही महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थित सिद्धि विनायक गणेश, हनुमान और अन्य मंदिरों के दर्शन किए।
विज्ञापन

उज्जैन के भरतपुरी स्थित हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय में होगी शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग के कुछ दृश्य उज्जैन में फिल्माए जाएंगे। भरतपुरी स्थित हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय में शूटिंग होगी। दरअसल फिल्म में अभिनेत्री सारा अली खान और विक्की कौशल मध्यमवर्गीय परिवार के हैं। सारा कोचिंग में शिक्षिका हैं तो विक्की योग शिक्षक हैं। फिल्म में यह दिखाया गया है कि दोनों को घर खरीदना है। इसके लिए उज्जैन में सेट तैयार किया गया है। यहां हाउसिंग बोर्ड के कायार्लय को जन  आवास योजना इंदौर का नाम दिया है। इसे इंदौर के नाम से ही फिल्म में दिखाया जाएगा। फ्लेक्स लगाकर यह नाम बदला गया है। फिल्म में आवास मेले के सीन की शूटिंग होगी जिसमें 5.61 लाख रुपये में घर खरीदने के  बैनर व पोस्टर तैयार किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें