फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: बुधनी में तेज गति से दौड़ रहे कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

Sun, 10 Dec 2023 09:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

Sehore: सीहोर जिले में आने वाले बुधनी में सड़क हादसे का बड़ा मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर ने रविवार की रात पौने आठ बजे एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कंटेनर को बुधनी पुलिस ने जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
बुधनी में तेज गति से दौड़ रहे कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधनी में रविवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। बुधनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसा रविवार रात 7.45 बजे के करीब बुधनी के ओवरब्रिज के पास होशंगाबाद रोड का है।

विज्ञापन


पुलिस युवकों की पहचान में जुटी
बताया जाता है कि कंटेनर को अंधी गति से चलाया जा रहा था। इस दौरान कंटेनर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक हुआ कि बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों युवक अपाचे बाइक पर सवार थे। मृतक दोनों युवक में एक युवक बिहार का बताया जा रहा है। पुलिस युवकों की पहचान में जुटी है, लेकिन अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें