फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी: दोनों बहनें कैंट इलाके से करती थी पाकिस्तानी युवकों को वीडियो कॉल, मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान जब्त

Sun, 23 May 2021 11:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इंदौर के महू स्थित कैंट एरिया के पास यदुनंदन पाटीदार कॉलोनी की लक्ष्मी विहार गली में रिटायर्ड सैनिक चांद खान की तीन बेटियां हैं। लेकिन पिछले साल उसका निधन हो गया।  निधन के बाद उसकी दो बेटियां पाकिस्तानियों के साथ जुड़ गईं
विज्ञापन
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील में दो सगी बहनों को एटीएस और आईबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। दो बहनों पर पाकिस्तान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों बहनें पाकिस्तानी युवकों के संपर्क में थीं। युवक पूर्व सैन्यकर्मी बताया जा रहा है। इनसे एटीएस आईबी के साथ-साथ दिल्ली पुलिस भी पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लड़कियां वीडियो कॉल के जरिए आर्मी हेडक्वार्टर के मुख्य गेट से लेकर दूसरे गेटों और अन्य चीजों की जानकारी भी भेज रही थी। चार महीने में लड़कियों ने चार सिम की खरीदारी की और अलग-अलग वक्त पर इससे चैट और बातें करती थी। जानकारी के मुताबिक लड़कियों को पाकिस्तान से पेटीएम के द्वारा पैसा भी भेजा जाता रहा है। 

महू के यदुनंदन नगर में रहता है परिवार
इंदौर के महू स्थित कैंट एरिया के पास यदुनंदन पाटीदार कॉलोनी की लक्ष्मी विहार गली में फौज से रिटायर्ड सैनिक चांद खान का घर है। चांद खान रिटायर्ड के बाद एसबीआई में गार्ड के तौर पर तैनात था, लेकिन पिछले साल कैंसर की वजह से  निधन हो गया।  चांद की तीन बेटियां हैं। कैसर, हिना और यासमीन है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैसर और हिना कैंट एरिया में पिछले चार महीने से घूमती थी, और मौके देखकर वह पाकिस्तानी युवकों को वीडियो कॉलकर सभी जानकारी लीक कर रही थी।
विज्ञापन


दोनों लड़कियों की मोबाइल ट्रेसिंग इंटरनेशनल कॉल सर्विलांस के माध्यम से एटीएस न पकड़ी । टीम जांच करने दिल्ली से महू आ पहुंची। अब तीनों लड़कियों और इस परिवार को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। दोनों लड़कियों से चार दिन से लगातार पूछताछ की जा रही है। 


शादी के बाद पाकिस्तान शिफ्ट होना चाहती थीं लड़कियां
दोनों लड़कियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि कैसर और हिना फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तान के युवकों के साथ जुड़ी हुई थीं। लड़कियां फोन और मैसेंजर पर पाकिस्तानी युवकों के साथ बात और वीडियो कॉल करती थीं। युवकों ने दोनों लड़कियों को शांदी का ऑफर देकर बातचीत शुरू की। लड़कियों ने कहा कि वह शादी के बाद पाकिस्तान शिफ्ट होने वाली थीं। वहीं एटीएस और आईबी इस बात की जांच कर रही है कि ये प्रेम जाल भारत या सेना हेडक्वार्टर की खुफिया जानकारी निकालने के लिए तो नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें