फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: 12 साल की नाबालिग से मकान मालिक के बेटे व उसके दोस्त ने किया बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 May 2021 07:36 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात को मकान मालिक के बेटे व उसके एक दोस्त ने मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
12 साल की नाबालिग के साथ ग्वालियर में बलात्कार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके मकान मालिक के बेटे और उसके दोस्त ने कथित तौर पर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।  इस मामले पर ग्वालियर के एसपी अमित सांघी ने जानकारी देते हुए कहा, ‘दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हमने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।’

विज्ञापन


परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है नाबालिग
ग्वालियर के चार शहर का नाका क्षेत्र में रहने वाली 12 साल की किशोरी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। बीते बृहस्पतिवार की रात जब किशोरी अपने कमरे से बाहर निकली, तभी रात करीब डेढ़ बजे मकान मालिक का बेटा नीलू अपने दोस्त सत्यम के साथ उसके कमरे में पहुंचा। दोनों छात्रा का मुंह बंदकर उसे जबरदस्ती उठाकर अपने कमरे में ले गए। वहां दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर जबरदस्ती नीलू ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। 

परिजन बच्ची को लेकर पहुंचे थाने
इसके बाद सत्यम उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर ही रहा था, तभी मकान में रहने वाले अन्य किराएदार जाग गए। मौके का फायदा उठाकर बच्ची आरोपी को धक्का देकर भाग निकली। उसने घर आकर परिवार को आपबीती बताई। जानकारी मिलते ही परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। 
विज्ञापन

 

आरोपियों को भाई मानती थी किशोरी
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह दोनों आरोपियों को भाई मानती थी। वह उनके सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं पसीजे। इधर, दोनों आरोपित गायब होते उससे पहले ही पुलिस ने घर में दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें