फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में लगातार बारिश से फूटे दो तालाब, जीर्णोद्धार के बाद भी दो दिन का बरसात नहीं झेल सके

Sun, 06 Aug 2023 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

 दमोह जिले में दो दिनों से लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। जनपद पंचायत हटा की ग्राम पंचायत घोघरा और चोरईया पंचायत अंतर्गत कलकुआ गांव के तालाब बारिश के चलते फूट गए। 
विज्ञापन
दमोह में बारिश से तालाब फूट गए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में लगातार बारिश से फिर दो तालाब फूट गए हैं। हालांकि इसका बहाव जंगल की तरफ था, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि भविष्य में जलसंकट का सामना जरूर करना पड़ेगा। बता दें कि कुछ दिन पहले भी तेंदूखेड़ा इलाके के दो तालाब फूटे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दमोह जिले में दो दिनों से लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। जनपद पंचायत हटा की ग्राम पंचायत घोघरा और चोरईया पंचायत अंतर्गत कलकुआ गांव के तालाब बारिश के चलते फूट गए। हालांकि दोनों तालाबों का बहाव जंगली क्षेत्र में होने से जनहानि नहीं हुई, पर गर्मियों में मवेशियों और ग्रामीणों को पानी की समस्या होगी। इसके अलावा रवि की फसल में किसानों को सिंचाई से भी वंचित होना पड़ेगा।

बता दें घोघरा के मजरा गांव में बीते दो वर्ष में लाखों रुपये की लागत से तालाब का जीर्णोद्धार हुआ था। गुरुवार रात हुई तेज बारिश से शुक्रवार को तालाब फूट गया। दो दिनों हुई बारिश की मार तालाब नहीं झेल सका। तालाब की पाल टूटने से तालाब में जमा पानी बेकार बह गया। इसी तरह कलकुआ बंजारा टोला में भी तालाब की पार टूटने से तालाब का पानी बेकार बह गया। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के मौसम को छोड़ बाकी समय में जल संकट के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें