फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News : दमोह में पैदल जा रहे जीजा- साली को वाहन ने रौंदा, बचाने के प्रयास में खाई में गिरी बोलेरो

Tue, 10 Jan 2023 07:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

हेमराज के पिता की मौत हो गई थी और वह अंतिम संस्कार करने समनापुर गया था। वहां से वह अपनी पत्नी तथा साली व साढू के साथ रामादेही आ रहा था। उसी समय ये हादसा हो गया। मंगलवार को जीजा, साली के अंतिम संस्कार समनापुर गांव में किए गए।

विज्ञापन
दमोह में जीजा साली को कुचलने के बाद खाई में जा गिरी बोलेरो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर पैदल जा रहे दो दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई। वाहन भी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन

दुर्घटना रामदेही मार्ग पर हुई। हेमराज चक्रवर्ती (35) अपनी पत्नी कमला और साली लक्ष्मी तथा उसके पति भागीरथ के साथ पैदल जा रहे थे। उसी समय तेंदूखेड़ा की ओर से एक बोलेरो रामादेही जा रही थी। तेजरफ्तार बोलेरो ने पीछे से चारों को टक्कर मार दी। इससे जीजा हेमराज और साली लक्ष्मी की मौत हो गई। वहीं, मृतका की बहन कमला का जबलपुर में इलाज चल रहा है। 

पिता के अंतिम संस्कार से लौट रहा था बेटा
हेमराज और उसकी पत्नी रामादेही गांव में ईंट बनाकर अपना भरण पोषण करते हैं। हेमराज के पिता की मौत हो गई थी और वह अंतिम संस्कार करने समनापुर गया था। वहां से वह अपनी पत्नी तथा साली व साढू के साथ रामादेही आ रहा था। उसी समय ये हादसा हो गया। मंगलवार को जीजा, साली के अंतिम संस्कार समनापुर गांव में किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें