फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के देवी मंदिर में भगदड़, 2 की मौत

Sat, 20 Oct 2012 05:35 PM IST
भोपाल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के प्रसिद्घ मंदिर सलकनपुर देवी मंदिर में आज सुबह मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 24 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों द्वारा हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को भोपाल और सिहोर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब पहाड़ी पर स्थित मंदिर में हजारों श्रद्घालु सुबह 5 बजे की आरती में शामिल होने पहुंचे थे। तब भीड़ में कुछ लोगों की उत्सुकता के कारण भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो महिलाओं के गिरने के बाद भगदड़ शुरू हुई। भगदड़ में चौदह वर्षीय एक लड़की और तीस वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। 6 घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिये दो, दो लाख रूपये तथा घायलों के इलाज के लिये पच्चीस, पच्चीस हजार रूपये की सहायता की घोषण की है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें