फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की का अश्लील वीडियो बना दो कराटे कोच पर छह महीने तक रेप करने का आरोप

Mon, 11 Dec 2017 12:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हरदा जिले में एक चौंकाने वाली घटना में दो कराटे कोच जो लड़कियों को आत्मरक्षा करना सिखाते थे उनपर एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाने और बलात्कार करने के लिए आरोप में  एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि जब वो कपड़े बदल रही थी तब कोच ने वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल कर छह महीने तक बलात्कार करता रहा। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में हरदा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बलात्कार के आरोपी कराटे कोच में से एक को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे की तलाश में जुट गई है। 
  Madhya Pradesh: Students allege rape & harassment by 2 Karate coaches in Harda. One coach apprehended by Police, second absconding. pic.twitter.com/T3wlCj1HBR — ANI (@ANI) December 11, 2017

आरोपी नीलेश सेन और यूसुफ मंसूरी लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे की कोचिंग देते थे। लड़कियों को यौन अपराधों से बचाने और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस साल मार्च में हरदा पुलिस की पहल पर नीलेश ने कराटे की कोचिंग शुरू की थी। दोनों आरोपी निजी प्रशिक्षक हैं और लेकिन नीलेश सरकारी कॉलेज में भी स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण देता था। 
विज्ञापन


लड़की की शिकायत के मुताबिक, वह अपने कॉलेज में कराटे का प्रशिक्षण ले रही थी जहां नीलेश को प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त किया गया था। ड्रेस बलदने के दौरान नीलेश ने उसका वीडियो बना लिया और उसके बाद उसका बलात्कार किया। इसके बाद लड़की ने नीलेश से ट्रेनिंग लेना बंद कर दिया और एक दूसरे प्रशिक्षक यूसुफ मंसूरी के पास गई। लेकिन उसने किसी तरह वह वीडियो नीलेश से हासिल कर लिया और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। 

हरदा कोतवाली के थाना इंचार्ड पंकज त्यागी ने मीडिया को बताया कि पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि दोनों पिछले छह महीने से उसका बलात्कार कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और यूसुफ को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

त्यागी ने कहा कि अभी ये साफ नहीं है कि वीडियो को कॉलेज में बनाया गया या किसी अन्य प्राइवेट इंस्टीट्यूट में। पुलिस अभी तक उस वीडियो को बरामद नहीं कर पाई है। 

इस बीच एक अन्य लड़की ने भी नीलेश पर कराटे सिखाने के दौरान छेड़छाड़ की शिकायत की है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने नीलेश सेन के खिलाफ छेड़छाड़ का एक अन्य केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें