मध्य प्रदेश में एक घटना ने सरकार के स्वास्थ्य दावों की उस समय पोल खोलकर रख दी, जब प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला को खुले मैदान में बच्चे को जन्म देना पड़ा। नवजात शिशु आधा घंटे तक धूल में पड़ा रहा।
यह मामला अशोकनगर जिले का है। कदवाया गांव की 28 वर्षीय विद्या बाई अपनी ननद के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, लेकिन वहां ताला लटका था। आधा घंटे इंतजार के बाद उसकी तकलीफ बढ़ने लगी। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुला।
पढ़ें- मासूम को बंधक बनाकर बलात्कार करता था बाबा, पकड़ा गया तो बोला- इसे खरीदा था
अंतत: ननद पान बाई की मदद से महिला ने स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक खुले मैदान में बच्चे को जन्म दिया। आधा घण्टे तक जच्चा बच्चा खुले मैदान में रहे। एक घण्टा बीतने के बाद प्रसूता को एम्बुलेंस से ईसागढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।