मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सोन नदी पर बने पुल पर दो कारें आपस में भिड़ गईं। कारों की इस टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों कार के बीच हुई ये टक्कर इतनी जोरदार थी एक कार पुल पर बने मुंडेर के ऊपर चढ़ गई।