फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बताकर दो विधायकों को ठगने की कोशिश

Mon, 24 Feb 2020 09:46 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर (मध्य प्रदेश)
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस(लोगो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में खुद को राज्यपाल बताकर दो विधायकों को ठगने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। यह घटना सागर जिले की है। पुलिस ने विधायकों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि ठग ने फोन कर सात-सात लाख रुपये देने की मांग की। इस राशि को एक बैंक खाते में ट्रांसफर करने को कहा। खुद को राज्यपाल बताने वाले शख्स ने नरयावली के विधायक प्रदीप लारिया और बीना के विधायक महेश राय को फोन किया। 

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि जिन फोन नंबरों से फोन कर इन विधायकों से रकम मांगी गई है, वे फोन नंबर ओडिशा के हैं। लारिया ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद का परिचय मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के रूप में दिया।
विज्ञापन


प्रदीप लारिया ने बताया कि फोन पर बात करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने पहले मुझ से सात लाख रुपये की मांग की और फिर मांगी गई धनराशि एक खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा। लारिया ने बताया कि उस व्यक्ति ने भाजपा विधायक महेश राय का मोबाइल नंबर भी मांगा।

विधायक महेश राय ने कहा, 'मुझे एक अज्ञात व्यक्ति ने आज मोबाइल पर फोन कर खुद का परिचय लालजी टंडन के रूप में देते हुए मेरे से सात लाख रुपये की मांग की और इस पैसे को एक बैंक खाते में जमा करने को कहा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें