फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: सड़क पर बैठे मवेशियों को ट्रक ने कुचला, नौ गायों की मौत, आधा दर्जन घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 07 Sep 2022 09:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह छतरपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मंगलवार रात सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में नौ मवेशियों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन घायल हैं। गुस्साए ग्रमीणों ने दमोह-छतरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने मवेशियों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह छतरपुर मार्ग पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में नौ मवेशियों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन घायल हैं। हादसे के बाद गुस्साए ग्रमीणों ने दमोह-छतरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आरोपी ट्रक चालक को शीघ्र पकड़ने की आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण माने। जाम से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में नौ मवेशियों की मौत
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात दमोह छतरपुर मार्ग पर किसी अज्ञात ट्रक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया और भाग गया। हादसे में नौ मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद बटियागढ़ पुलिस को सूचना दी गई। घायल मवेशियों का इलाज जारी है।

प्रदेश सरकार लंबे समय से आवारा मवेशियों के लिए गौशाला निर्माण के वादे कर रही है, लेकिन प्रदेश में आये दिन मवेशियों को कुचलने की घटनाएं हो रही हैं। दमोह जिले में बड़ी संख्या में निराश्रित मवेशी सड़क पर बैठे रहते हैं और हादसे का शिकार होते हैं। वहीं मवेशियों के चलते कई लोगों की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जिले में एक भी ऐसी बड़ी गौशाला शासन प्रशासन द्वारा नहीं खोली गई है, जहां इन मवेशियों को सहारा मिल सके।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें