फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खाद न मिलने से परेशान किसानों ने दमोह-सागर हाईवे जाम किया, पूर्व मंत्री और MLA रामबाई भी पहुंचीं

Mon, 31 Oct 2022 05:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/सागर

सार

मध्यप्रदेश में दमोह और सागर जिले के किसानों ने दमोह-सागर हाईवे पर जाम लगा दिया। किसान खाद न मिलने से परेशान हैं। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री डा. रामकृष्ण कुसमरिया और पथरिया विधायक रामबाई परिहार भी किसानों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन
किसानों के बीच पूर्व मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार दोपहर खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर तीन गुल्ली के समीप सड़क पर जाम लगा दिया। धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक किसानों का प्रदर्शन चलता रहा, इस दौरान वहां से निकले पूर्व कृषि मंत्री डा. रामकृष्ण कुसमरिया ने किसानों से मुलाकात की और किसानों को खाद न मिलना दुर्भायपूर्ण बताया। पूर्व मंत्री और अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने यह धरना प्रदर्शन समाप्त किया। धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन


एक-एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रही खाद...
तीन गुल्ली के समीप विपणन संघ की गोदाम में किसानों को खाद का वितरण किया जाता है। सोमवार को खाद के टोकन न मिलने से वे आक्रोशित हो गए और सैकड़ों किसान सड़क पर धरना प्रदर्शन करने बैठ गए, जिससे दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर तीन गुल्ली के समीप सड़क के दोनों ओर जाम लग गया।

विज्ञापन

विधायक रामबाई परिहार किसानों के बीच पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
किसान तीरथ पटेल ने बताया, वह एक सप्ताह से खाद लेने के लिए यहां सुबह पांच बजे आ जाते हैं, लेकिन टोकन तक वितरित नहीं किए जा रहे हैं। वह पिछले एक सप्ताह से बिना कुछ खाए, पीए यहां खाद लेने के लिए परेशान हो रहे हैं।  लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा। वह सुबह सात बजे यहां आ गए थे, लेकिन खाद नहीं मिला। उनके साथ और भी किसान इसी तरह से परेशान हो रहे थे। बटियागढ़ से आए किसान हरेंद्र पटेल ने बताया कि किसान खाद लेने के लिए किस तरह से परेशान हो रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। सैकड़ों किसान टोकन के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन कर्मचारियों ने अपने परिचितों को टोकन बांट दिए। उसके बाद टोकन का वितरण बंद हो गया।

पूर्व कृषि मंत्री डा. रामकृष्ण कुसमरिया किसानों को प्रदर्शन करते देख उनके पास पहुंचे और उनकी समस्या जानी। उन्होंने किसानों से कहा कि वह उनके साथ खड़े हैं। अधिकारियों के साथ नहीं खड़े। हम आपकी लड़ाई लड़ रहे हैं। बीजेपी की सरकार में किसानों को खाद न मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि इसे दुर्भाग्य कहेंगे और क्या कहें। इसी समय पथरिया विधायक रामबाई परिहार भी किसानों के बीच पहुंचीं और अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही कलेक्टर को भी फोन लगाया। पूर्व मंत्री और विधायक रामबाई के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम हटा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें