फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: वैलेंटाइन डे के मौके पर यूपी से एमपी गुलदस्ते बेचने जा रहे 3 युवकों की मौत

Mon, 14 Feb 2022 03:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के डबरा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। युवक यूपी के सैंया से एक ट्रक में लिफ्ट लेकर सिवनी जाने से के लिए बैठे थे। ट्रक में रखे लोहे के शीट्स से गला कटने से युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्वालियर: युवक इसी ट्रक से जा रहे थे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के डबरा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक यूपी से एक ट्रक में लिफ्ट लेकर सिवनी जा रहे थे। ट्रक चालक नशे में धुत था, उसने तेज रफ्तार ट्रक में अचानक तेजी से ब्रेक मारा, जिसके चलते ट्रक के पीछे भरी लोहे की शीट्स कैबिन को पार कर युवकों को गले में जा लगी। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल है। हादसा इतना दर्दनाक था कि पुलिस को शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाना पड़ा। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। 
विज्ञापन


घर से गुलदस्ते बेचने निकले थे युवक
हादसे में मृत तीनों युवक यूपी के आगरा जिले के सैंया इलाके के रहने वाले थे, जो कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रहकर गुलदस्ते बेचने का काम करते थे। बीती रात भी युवक घर से मध्य प्रदेश के सिवनी जिले जाने की बात कहकर निकले थे। बताया जा रहा है कि युवकों  ने आगरा के सैंया से ही ट्रक क्रमांक HR73 A-7463 में लिफ्ट ली थी, युवक ड्राइवर के पीछे बने ट्रक के कैबिन में बैठे थे।

हादसे में घायल कन्हैया लाल ने बताया कि रात करीब 2 बजे ग्वालियर जिले के डबरा में हाइवे से ट्रक गुजर रहा था। हाइवे पर स्थित रंगे पंजाब ढाबा से गुजरते समय ट्रक की स्पीड करीब 80 से 90 किमी थी। तेज रफ्तार में ही चालक कुअंरपाल ने ब्रेक लगा दिया, जिससे लोहे की शीट्स सरक कर सीधे कैबिन में आ गई, अचानक हुए हादसे में चंदन सिंह, सोनपाल और टिंकू उर्फ पिंकू कुशवाह को सोचने-समझने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही तीनों के गले कट गए। हादसे के बाद शव ट्रक में ही फंस गए थे, जिन्हें क्रेन की मदद से निकाला गया। आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें