दिल्ली-मुंबई रूट को रेलवे के द्वारा दुरूस्त कर दिया गया है। करीब 36 घंटे बाद मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 12.40 बजे दाहोद के पास मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हादसे के बाद से मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया था। ट्रेनों को भोपाल और अजमेर-चित्तौड़गढ के रास्ते से निकाला जा रहा था।
दिल्ली-मुंबई रूट पर यह हादसा गुजरात राज्य के दाहोद के समीप मंगलमऊड़ी और लिमखेड़ा स्टेशन के बीच हुआ था। सूचना मिलते ही रात को ही राहत दल रतलाम पहुंच गया। इनके साथ रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अभी रेल के बेपटरी होने की वजह साफ नहीं है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
18 से 20 घंटे का बढ गया सफर
दिल्ली-मुंबई की मुख्य लाइन पर रेल हादसा होने के बाद रतलाम तरफ आने वाली सभी ट्रेनों को भोपाल और चितौड़गढ़ रूट पर डायवर्ट किया गया था। जिसके चलते यात्री करीब 18 से 20 घंटे बाद अपने गंतव्य तक पहुंच सके है। इंदौर एक्सप्रेस में सवार नीमच निवासी यात्री दिग्विजय सिंह ने बताया कि उसे सुबह करीब 8 बजे रतलाम पहुंचना था लेकिन वह रात 3 बजे नीमच पहुंचे।
चार दिन में दो बडे़ हादसे हुए
रतलाम रेल मंडल में बीते चार दिन के दौरान यह दूसरा बड़ा रेल हादसा था। दोनों ही मामलों की जांच शुरू हो चुकी है। इसके पहले रतलाम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस लुढ़की थी जिसके दो डिब्बे बेपटरी हुए थे। इस हादसे को तीन दिन भी नहीं बीते थे कि यह दूसरा बड़ा हादसा हो गया।
19 जुलाई को निरस्त की गई ट्रेनें
1. गाड़ी संख्या 19819 वडोदरा-कोटा एक्सप्रेस को वडोदरा से चलने वाली
2. गाड़ी संख्या 22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस को दौंड से चलने वाली
3. गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस हरिद्वार एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली
4. गाड़ी संख्या 20946 निजामुद्दीन एकता नगर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से चलने वाली
5. गाड़ी संख्या 12979 बांद्रा टर्मिनस जयपुर एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली
6. गाड़ी संख्या 22210 नई दिल्ली मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, नई दिल्ली से चलने वाली
7. गाड़ी संख्या 12954 निजामुद्दीन मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से चलने वाली
20 जुलाई को निरस्त की गई ट्रेनें
1. गाड़ी संख्या 12948 पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस, पटना सेे चलने वाली
2. गाड़ी संख्या 19020 हरिद्वार बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, हरिद्वार से चलने वाली
3. गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, अमृतसर से चलने वाली
4. गाड़ी संख्या 12926 अमृतसर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, अमृतसर से चलने वाली
21 जुलाई को निरस्त की गई ट्रेनें
1. गाड़ी संख्या 19168 वाराणासी अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस, वारणासी से 21 जुलाई को चलने वाली
2. गाड़ी संख्या 19038 बरौनी बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, बरौनी से 21 जुलाई को चलने वाली