फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident: ट्रेन से गिरकर यात्री का पैर कटा, घायल को मालगाड़ी से लाया गया दमोह

Sun, 08 Jan 2023 01:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में ट्रेन पर चढ़ते समय हादसा हुआ है। हादसे में ट्रेन से नीचे गिरकर एक युवक का पैर कट गया। युवक को मालगाड़ी से दमोह लाया गया।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के घटेरा स्टेशन पर रविवार सुबह एक यात्री ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिर गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर कट  गया। इसके बाद घायल को मालगाड़ी से दमोह स्टेशन लाया गया और वहां से 108 की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घायल मुकेश सिंह (26) पिता मलू सिंह निवासी सगोनी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गुजरात से अपने घर सगोनी जा रहा था। बीना स्टेशन से उसने अपनी ट्रेन बदली और बीना कटनी ट्रेन से परिवार के साथ गांव के लिए रवाना हुआ। घटेरा स्टेशन पर वह किसी कार्य से उतर गया, तभी ट्रेन चलने लगी। जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ा तो हाथ फिसलने से वह नीचे गिर गया और पैर के ऊपर से ट्रेन निकल गई, जिससे एक पैर कट गया।

बता दें कि हादसे के बाद वह बेहोश हो गया। ट्रेन आगे बड़ गई, इसी दौरान मालगाड़ी आ रही थी, जिसके गार्ड ने उसे घायल देखा तो मालगाड़ी में रखकर दमोह स्टेशन लाया गया। उसके बाद 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर घायल ने होश में आने के बाद परिवार को सूचित किया। हालत गंभीर होने पर घायल को जबलपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें