फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: गुजरात के भुज में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, झाबुआ के एक ही गांव के चार मजदूरों की मौत

Tue, 24 Nov 2026 05:40 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

गुजरात के भुज में ट्रक की टक्कर से झाबुआ जिले के ग्राम संदला निवासी चार मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक है और पलायन का मुद्दा फिर चर्चा में है।

विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भुज जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस भीषण सड़क दुर्घटना में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की झाबुआ तहसील के ग्राम संदला निवासी चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही संदला गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिन घरों से परिवार के सदस्य रोजी-रोटी कमाने की उम्मीद लेकर गुजरात गए थे, वहां अब अपनों के लौटने का इंतजार मातम में बदल गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, झाबुआ जिले के संदला गांव के ये लोग गुजरात के भुज क्षेत्र में मजदूरी के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ट्रैक्टर ट्राली के पास छाँव में नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक ट्रक वहां आ पहुंचा और ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के नीचे बैठे लोग उसकी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई।

हादसे में इन चार लोगों की हुई मौत
मृतकों की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी ग्राम संदला, तहसील झाबुआ के निवासी बताए जा रहे हैं।

1. दिवान पिता दलसिंह मखौड़िया
2. अश्वीना पति दिवान
3. नवीना पिता अर्जुन मखौड़िया
4. दशरथ पिता अर्जुन

इस हादसे की सबसे हृदयविदारक बात यह है कि मृतकों में एक महिला गर्भवती बताई जा रही है। एक साथ चार लोगों की मौत ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे ने उन परिवारों को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें