टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी आनंद राज ने शनिवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ शहर के रहने वाली नाबालिग के साथ भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि ने 19 सितंबर की शाम 4:00 बजे अपने घर ले जाकर छेड़खानी की। उक्त मामले को लेकर नाबालिग ने 20 सितंबर को घर में परिजनों को अपनी आपबीती बताई। इसके बाद नाबालिग के मां-बाप पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ पहुंचे और आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी ने बताया इसी तरह आरोपी के साले द्वारा भी इसी नाबालिग लड़की के साथ रक्षाबंधन से पहले अपने घर में छेड़खानी की गई है। जिस पर भी साले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में साले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।