फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: कारीनगर में लाखों की लागत से बने पार्क की दीवार बारिश के चलते गिरी, स्थानीय लोगों ने की शिकायत

Sat, 27 Jul 2024 10:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ जिले के तहत आने वाले कारीनगर में लाखों रुपये की लागत से एक पार्क का निर्माण कराया गया था। इस पार्क की दीवार बारिश के चलते ढह गई।
विज्ञापन
गिरी हुई दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ में कारीनगर का पार्क जो दीप सागर तालाब पर बना हुआ था, जहां लोग पार्क का आनंद लेने जाते थे। पार्क की दीवार ऐसे गिर गई है, जिस तरह कच्चे मकान की दीवार गिर जाती है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पार्क निर्माण में कितना भ्रष्टाचार हुआ है।

विज्ञापन


दीवार के समीप बाजार के लिए दो खुली छत बनाए गए थे। जहां लोग बैठकर सब्जी बेचते हैं। दीवार गिरने के बाद पिलर के नीचे लगभग दो से ढाई फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे अब लोग उस खुली छत के नीचे बैठने को तैयार नहीं हैं। क्योंकि किसी भी दिन हादसा हो सकता है, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान जा सकती है। बाजार हर बुधवार और शनिवार को दीप सागर तालाब पर लगता है। जहां लोग खुली दलान में बैठकर सब्जी बेचते थे।

वहीं, सैकड़ों ग्राहक सब्जी लेने वहां जाते हैं। जहां छत की नीचे की दीवार गिर जाने से वहां दो से ढाई फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात के मौसम में आखिर कहां बैठेंगे। अब बाजार की दीवार रामभरोसे टंगी हुई है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को बैठने को अगर जगह नहीं मिलती है तो यह बात सोचनी है। अगर लोग उसे छत के नीचे बैठते हैं तो लोगों को अपनी जान माल का खतरा भी बना हुआ है। लगभग 50 लाख से अधिक की लागत से पार्क का निर्माण किया गया था। वहीं, लगभग 30 से 35 लाख की लागत से हाट बाजार के लिए खुली छत डाली गई थी। लेकिन यह सब भ्रष्टाखोरी की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन


दीप सागर तालाब से कंचनपुर तक 15 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया गया था, जिसका घटिया क्वॉलिटी का निर्माण किया गया है। सीसी रोड जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय नागरिक रामकुमार ने बताया कि इसकी शिकायत टीकमगढ़ कलेक्टर से की गई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें