फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: मिनोरा गांव में एक दर्जन से अधिक लोग उल्टी-दस्त से बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची

Sat, 22 Jun 2024 12:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़\सागर\शिवपुरी

सार

डॉक्टर शांतनु दीक्षित ने बताया कि करीब एक दर्जन लोग बीमार हुए हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि किस कारण से ऐसा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी गांव में रख रही है और घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के मिनोरा गांव में शुक्रवार की रात करीब एक दर्जन से अधिक लोग उल्टी दस्त से बीमार हो गए हैं। 6 लोगों को गंभीर हालत में टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


टीकमगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसआर रोशन ने बताया कि सूचना मिलने पर शनिवार  सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। टीम में शामिल डॉक्टर शांतनु दीक्षित ने बताया कि करीब एक दर्जन लोग बीमार हुए हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि किस कारण से ऐसा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी गांव में रख रही है और घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है। हालत गंभीर होने पर टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है, जिनकी हालत सामान्य है उनका गांव में ही उपचार चल रहा है।   

नगारा में हो चुकी एक बच्चे की मौत
कुछ दिन पूर्व टीकमगढ़ जिले के नगारा गांव में भी उलटी दस्त से जहां एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए थे। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां पर एक गंदे कुएं का पानी पीने से यह घटना घटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें