फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: नगर पालिका की CMO को नगर निगम आयुक्त ने किया निलंबित, वित्तीय अनियमितता और लापरवाही का आरोप

Tue, 30 Jul 2024 06:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

Tikamgarh: टीकमगढ़ नगर पालिका की सीएमओ गीता मांझी को आखिरकार मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन आयुक्त ने उनको निलंबित कर पत्र जारी कर दिया है। उनके ऊपर शासकीय कार्य में लापरवाही और अनियमिताओं का आरोप लगाया गया है।
 
विज्ञापन
CMO को नगर निगम आयुक्त ने किया निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले चार दिनों से टीकमगढ़ नगर पालिका के 26 पार्षदों ने जहां निंदा प्रस्ताव पारित किया था। वहीं सोमवार को कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा था। टीकमगढ़ नगर पालिका की सीएमओ गीता मांझी पिछले डेढ़ वर्ष से चर्चा में है। कभी नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मालिक उनके खिलाफ आवेदन देते थे तो कभी पार्षद उनके खिलाफ आवेदन देते थे। नेता प्रतिपक्ष रानू खरे ने कई बार उनके खिलाफ टीकमगढ़ कलेक्टर से लेकर नगरीय मंत्री तक आवेदन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


आखिरकार कांग्रेस और भाजपा के पार्षद एक हुए और उन्होंने विशेष बैठक बुलाकर के सीएमओ गीता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव और धारा 89 के तहत हटाने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार को नगर पालिका के भाजपा कांग्रेस के पार्षद टीकमगढ़ कलेक्टर से मिले और कलेक्टर को आवेदन देकर के चेतावनी दी थी कि अगर 24 घंटे के अंदर उनका निलंबन नहीं किया गया तो पार्षद नगर पालिका में तालाबंदी और ऑफिस के बाद धरना देंगे। मंगलवार को नगरीय प्रशासन के आयुक्त भारत यादव ने उनको निलंबित कर दिया है 

अनियमिताओं का आरोप
नगरी प्रशासन के आयुक्त ने पत्र में कहा है कि सीएमओ ने जाम पोर्टल के नियम वृद्धि तरीके से 18 बार खरीदी की। उनके वित्तीय अनियमिताओं की श्रेणी में आता है। इसके अलावा केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में उन्होंने रुचि नहीं ली। प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत मिशन भवन भूमियों के नामांतरण जैसी कई योजनाओं में गीता मांझी ने अपने पद के कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया, जिसमें शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आमजन को प्राप्त नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें