तेज प्रताप यादव अपनी भतीजी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
तस्वीर में तेज प्रताप यादव हाथ में गिफ्ट भी लिए हुए हैं। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा है, "बड़े पापा की लाडली बेटी, घर की सबसे प्यारी सी रानी होती है।I 'आई लव यू सो मच बेबी'।
राबड़ी आवास के अंदर हो रहा चैता
- फोटो : अमर उजाला
लालू के आदेश पर चैता का कार्यक्रम रखा गया
वहीं, 30 मार्च की तारीख बिहार की राजनीति के लिए बहुत बड़ा और खास दिन है। मुख्यमंत्री सोमवार को इस्तीफा देंगे। वहीं दूसरी तरफ एक लंबे समय के बाद राबड़ी आवास में गीत- संगीत का कार्यक्रम हो रहा है। इस मौके पर राबड़ी आवास पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल लाल मंडल ने बताया कि चूंकि लालू प्रसाद यादव बीमार अक्सर बीमार रहते हैं और काफी लंबे समय से ऐसा कार्यक्रम राबड़ी आवास में नहीं हुआ है, इसलिए आज उन्हीं के आदेश पर राबड़ी आवास में चैता का कार्यक्रम रखा गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
कल मुख्यमंत्री देंगे इस्तीफा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। क्यों कि संवैधानिक नियम के अनुसार, वह 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए 14 दिन तक ही वह दो सदनों के सदस्य रह सकते हैं। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही बिहार विधान परिषद् से इस्तीफा दे देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर शपथ लेना है। इन दोनों दिग्गजों के साथ रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार भी राज्यसभा में शपथ लेंगे।