फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: अछरू माता मंदिर के विकास कार्यों को प्रशासन ने दी क्लीन चिट, जानें जांच कमेटी ने क्या कहा?

Fri, 06 Mar 2026 12:09 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/निवाड़

सार

अछरू माता मंदिर परिसर में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर उठे सवालों के बाद प्रशासन ने जांच कराई। एसडीएम द्वारा गठित जांच समिति ने मौके पर निरीक्षण के बाद निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण बताया और अनियमितता के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
अच्छरु माता मंदिर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड की आस्था का प्रमुख केंद्र मानी जाने वाली आदिशक्ति अछरू माता मंदिर परिसर में चल रहे लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों को लेकर उठे सवालों के बीच प्रशासन ने जांच के बाद निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण बताया है। पृथ्वीपुर एसडीएम द्वारा गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या घटिया सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कुछ कांग्रेस नेताओं और स्थानीय मीडिया द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि निर्माण कार्यों में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पृथ्वीपुर एसडीएम ने एक जांच कमेटी का गठन किया था, जिसे मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की जांच करने के निर्देश दिए गए थे।

एसडीएम ने निर्माण कार्यों को क्लीन चिट दे दी है
जांच कमेटी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण किया। इसके बाद तैयार की गई रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि निर्माण कार्य पूरी तरह से गुणवत्ता मानकों के अनुसार किया जा रहा है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि उपयोग में लाई जा रही सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप है और कार्य सही तकनीकी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। इसके बाद एसडीएम ने निर्माण कार्यों को क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन


तीन महीने बाद एजेंसी को लेआउट दिया गया
हालांकि, दूसरी ओर भुगतान न मिलने के कारण विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अछरू माता परिसर के लोक निर्माण कार्यों के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। लेकिन लगभग तीन महीने बाद एजेंसी को लेआउट दिया गया, जिससे काम की शुरुआत में ही देरी हुई। वर्तमान में निर्माण कार्य से जुड़ी भुगतान फाइलें अधिकारियों के दफ्तरों में लंबित बताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar News: मुख्यमंत्री आवास के बाहर क्यों आमरण अनशन पर बैठ गए जदयू प्रदेश महासचिव? पुलिस ने बढ़ा दी सुरक्षा
विज्ञापन


समय पर भुगतान न मिलने के कारण निर्माण एजेंसी को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते कई विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन यंत्री इंद्र शुक्ल का कहना है कि एजेंसी का भुगतान जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मंदिर परिसर में विकास कार्य पूरे किए जाएंगे, ताकि बुंदेलखंड की आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण स्थल का समुचित विकास हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें