ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी चुन्नू राजा गांव का दबंग है। उसने नाबालिग को पिछले तीने महीने से कमरे में बंद कर रखा था, वह उसे बाहर नहीं निकलने देता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
टीकमगढ़ जिले में एक 14 साल की किशोरी के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया गया। इससे वह गर्भवती हो गई, आरोपी ने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद गर्भ गिराने के लिए उसे गोलियां खिला दी। गोली खाने के बाद किशोरी को ब्लीडिंग शुरू हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता के पिता ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को बड़ा गांव सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे टीकमगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मामला बड़ागांव पुलिस थाना का है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी चुन्नू राजा गांव का दबंग है। उसने नाबालिग को पिछले तीने महीने से कमरे में बंद कर रखा था, वह उसे बाहर नहीं निकलने देता था। आरोपी चुन्नू किशोरी के पिता को लगातार धमकी भी देता था। पीड़िता की हालत देखकर उसके पिता ने किसी तरह यह बात गांव के सरपंच को बताई, जिसके बाद सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच करके नाबालिग को कमरे के बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी चुन्नू उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। वह खुद दिव्यांग है, इसलिए कुछ नहीं कर सका। आखिर में तंग आकर उसने सरपंच से मदद की गुहार लगाई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी चुन्नी राजा को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।