फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: गणेश प्रतिमा खंडित करने पर पुलिस का एक्शन, टीकमगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार; जानें विवाद की वजह?

Thu, 17 Sep 2026 06:46 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ के मवई गांव में गणेश प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। आयोजन समिति के सदस्य अनिल अहिरवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
गणेश उत्सव में प्रतिमा खंडित।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र के मवई गांव में गणेश प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार देर रात तीनों आरोपियों को पकड़कर थाने में लाया। मामले में आयोजन समिति के सदस्य अनिल अहिरवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार रात मवई गांव में गणेश उत्सव के दौरान प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई और लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश अहिरवार, मनोज अहिरवार और भागचंद अहिरवार के रूप में हुई है। तीनों को सगे भाई बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में प्रतिमा खंडित करने के पीछे डीजे की आवाज कम करने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, विवाद की पूरी परिस्थितियों और घटना में आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन


आयोजन समिति के सदस्य अनिल अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस गांव में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें- इंदौरः विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों ने समाजसेवी को पीटा, पुलिस ने FIR भी नहीं लिखी
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि गणेश उत्सव के दौरान इस तरह की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें