फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छत पर सो रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत, ललितपुर से आया था टीकमगढ़

Mon, 08 Jul 2024 12:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

अपने घर की छत पर सो रहे एक व्यक्ति को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला था, जिसे परिजन टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाए थे। 
विज्ञापन
दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से लगे हुए उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर जिले के भेरा गांव के रहने वाले दयाचंद बीती रात अपने छत पर सो रहे थे। इस दौरान उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल और परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


सोमवार को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के परिजनों ने सोमवार सुबह बताया कि दयाचंद अपने घर की छत पर सो रहा था। वहां से बिजली की लाइन डाली गई है। इस लाइन से कई लोगों के घरों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। रात को एक केबल टूट गई और छत पर सो रहे दयाचंद के शरीर से टकरा गई। उन्हें करंट लगा और हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले आए, जहां उनकी मौत हो गई।  टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में मर्ग कायम किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें