फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: टीकमगढ़ में खेत पर सो रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत; परिवार में पसरा मातम

Tue, 21 Jul 2026 01:10 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बीरऊ गांव में सोमवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से खेत में सो रहे 38 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में परिजन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बीरऊ गांव में सोमवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से खेत में सो रहे 38 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल किसान को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीरऊ गांव निवासी रामराजा यादव (38) रविवार रात अपने खेत पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के करीब 3 बजे अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली खेत में गिर गई। बिजली की चपेट में आने से रामराजा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को इसकी जानकारी मिली। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और रामराजा को निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने किसान की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद रामराजा यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live MP Assembly Session live: मुख्य मुद्दों पर सरकार का ध्यान नहीं; भटकाने की रणनीति है यूसीसी-कांग्रेस

किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना दिगौड़ा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


घटना से गांव में भी शोक का माहौल
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए टीकमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया था। बताया जा रहा है कि रामराजा यादव खेती-किसानी का काम करते थे और घटना के समय अपने खेत पर मौजूद थे। अचानक हुई इस घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें