फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए हमलावर, बुजुर्ग व उसके भाई के साथ की मारपीट

Mon, 23 Mar 2026 09:10 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ के मोहनगढ़ क्षेत्र में उधार के पैसों को लेकर विवाद हिंसक हो गया, जहां तीन लोगों ने एक बुजुर्ग और उसके भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट की तस्वीरें देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि ये समाज किस दिशा में जा रहा है। पढ़ें खबर
विज्ञापन
पैसों को लेकर विवाद हिंसक हो गया, मौके को बयां करती यह तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरगाएं कलां में रविवार को उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद तीन लोगों ने एक बुजुर्ग और उनके भाई के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मोहनगढ़ पुलिस के अनुसार, पीड़ित 65 वर्षीय काशीराम अहिरवार, पिता खुमान अहिरवार, निवासी दरगाएं कलां ने अपने भाई बृजलाल अहिरवार के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि रविवार दोपहर वे अपने भाई के साथ गांव स्थित गौड़ बब्बा मंदिर के पास सीसी रोड पर खड़े थे।

विज्ञापन


जानें किस बात को लेकर सवाल-जवाब शुरू हुआ था
इसी दौरान गांव के धनीराम अहिरवार, उसके भाई सुरेश अहिरवार और दिनेश अहिरवार वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने काशीराम से उनके भतीजे की शादी के लिए उधार पैसे न देने की बात को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया।

काशीराम ने पैसे न होने की बात कही
जब काशीराम ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पैसे न होने की बात कही, तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में काशीराम और उनके भाई बृजलाल को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को लेकर मोहनगढ़ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri: उज्जैन में हरसिद्धि ही नहीं अवंतिका देवी का भी है शक्तिपीठ, जानिए अधिष्ठात्री देवी का महत्व

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें