फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: देवी पंडाल के सामने मांस फेंकने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

Wed, 09 Oct 2024 12:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

MP: टीकमगढ़ शहर के देवी पंडाल के सामने मांस फेंकने के मामले में सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें एक स्कूटी सवार देखा जा सकता है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
घटना की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात टीकमगढ़ शहर के मामोंन दरवाजा के पास देवी प्रतिमा का पंडाल लगा है। जहां पर नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं पर मंगलवार की रात एक व्यक्ति द्वारा मास के टुकड़े फेंक दिए थे।

विज्ञापन


इसके बाद हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस मामले में मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने जहां मांस के टुकड़ों को जब्त कर लिया था। वहीं नगर पालिका के कर्मचारियों को बुलाकर के सफाई कराई थी।

पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को देखा गया, जिसमें एक फुटेज मिला है। जहां एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर दिखता है। टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी नितेश जैन ने कहा कि इस मामले में जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी, इसके साथ उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि एक व्यक्ति स्कूटी में बोरी रख कर आ रहा है। यही बोरी रोड पर बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें