फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: ओरछा में सतार नदी में गिरी कार, छह लोग घायल; स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को सुरक्षित निकाला

Tue, 28 Jul 2026 11:22 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/निवाड़ी

सार

निवाड़ी जिले के ओरछा में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सतार नदी में अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों, पुलिस और डायल-112 की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
नदी में गिरी कार, घटना स्थल की तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध ओरछा में रविवार को दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सतार नदी में अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कार सवार दो पुरुष, तीन महिलाएं और एक लड़की घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग ओरछा में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सतार नदी के पास कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस के सहयोग से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही 112 वाहन के पायलट मनजीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। उस समय कार नदी में गिर चुकी थी और उसमें छह लोग फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए ओरछा के पास स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी लोग झांसी जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: आज किसानों का भोपाल कूच व CM हाउस के घेराव की तैयारी, मूंग की 100% खरीदी पर अड़े; अब आगे क्या?
विज्ञापन


हादसे में सभी को चोटें आई हैं, लेकिन सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घटना के बाद पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया कार के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें