फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकमगढ़ में तीन लाशें: मां पेड़ से लटकी मिली तो दो बच्चों के शव कुएं से बरामद; ससुराल-मायके पक्ष के अपने दावे

Thu, 24 Sep 2026 05:06 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ के बछोड़ा गांव में 25 वर्षीय रश्मि कुशवाहा का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि उसके छह वर्षीय बेटी पूर्वी और चार वर्षीय बेटे हार्दिक के शव कुएं से बरामद हुए। मायके पक्ष ने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आने से सनसनी फैल गई। यहां 25 वर्षीय महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित कुएं से उसके छह वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटे के शव बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान रश्मि कुशवाहा (25), उसकी छह वर्षीय बेटी पूर्वी कुशवाहा और चार वर्षीय बेटे हार्दिक कुशवाहा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर दिगौड़ा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- आलीराजपुर: गणेश पंडाल से निकली अनीता फिर घर नहीं लौटी, तीन दिन बाद कुएं में मिला शव; हत्या की आशंका
विज्ञापन


मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के पिता चैनू कुशवाहा निवासी बैरबार, थाना जतारा और भाई देशपत कुशवाहा ने रश्मि के पति राहुल और ससुर कनछेदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि राहुल महिला के साथ लगातार मारपीट करता था। उनका कहना है कि 17 अगस्त को भी रश्मि के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद वह मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, पति के उसे लेने पहुंचने के बाद भी उन्होंने रश्मि को ससुराल भेजने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


ससुर ने बताया पारिवारिक विवाद
वहीं मृतका के ससुर कनछेदी कुशवाहा ने घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात कही है। उनका कहना है कि रश्मि का अपने पति राहुल से विवाद रहता था। ससुर के अनुसार, कुछ दिन पहले रश्मि ने कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन भी किया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब चार बजे रश्मि दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई थी। बाद में बच्चों के शव कुएं में और रश्मि का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। फिलहाल घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस मायके और ससुराल पक्ष के बयानों के साथ अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस विवेचना के बाद ही मौत की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें