फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: टीकमगढ़ में एक साथ लगाए 1100 नीम के पौधे, रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प

सार

टीकमगढ़ जिले में आज एक नया इतिहास रचा गया है। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री के आह्वान पर एक साथ 1100 नीम के पौधे लगाए। उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। 
विज्ञापन
पौधे लगाते केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ में रविवार की शाम टीकमगढ़ शहर के निवासियों ने 1100 नीम के पौधे रोपकर इतिहास रचा। इस अवसर पर सभी ने रक्षा सूत्र बांधकर इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम टीकमगढ़ जिले के मानकपुर गांव में स्थित कृषि महाविद्यालय तिल अनुसंधान केंद्र पर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे हुई, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले वृक्ष बंधन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने पेड़ों का तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद सभी ने एक-एक पौधा लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इतनी बड़ी संख्या में पौधारोपण कर जिले में एक नया रिकॉर्ड कायम किया गया। बारिश के बीच भी स्थानीय लोग और महिलाएं बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का आह्वान टीकमगढ़ लोकसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने किया था। जब हजारों लोग पौधे रोपने के लिए पहुंचे, तो केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा, एसपी रोहित कसवानी, और कृषि महाविद्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर नीम के पौधे लगाए और इस महत्वपूर्ण अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पौधे लगाते केंद्रीय मंत्री और स्थानीय नागरिक। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें