फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: टीकमगढ़ में 24 घंटे में 9 इंच बारिश, खेतों में उमड़ा पानी, किसानों के चेहरे खिले

Mon, 23 Jun 2025 10:30 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिले की टीकमगढ़ तहसील में 9 इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जिससे पूरा मैदानी क्षेत्र जलमग्न हो गया है। जिले में अब तक औसतन 5.7 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4 इंच अधिक है।
विज्ञापन
टीकमगढ़ में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शनिवार रात से जारी मूसलधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। भू-अभिलेख कार्यालय के मुताबिक, सिर्फ टीकमगढ़ तहसील में बीते 24 घंटों में 215 मिलीमीटर (लगभग 9 इंच) वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अब तक जिले में 5.7 इंच बारिश, पिछले साल से 4 इंच ज्यादा
1 जून से 22 जून के बीच जिले में अब तक औसतन 145.5 मिमी (5.7 इंच) बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जबकि पिछले साल इस अवधि में केवल 1.5 इंच वर्षा हुई थी। इस साल अब तक की बारिश पिछले साल की तुलना में करीब 4 इंच ज्यादा है।

यह भी पढ़ें:  पूजा नहीं कराई तो मौत हो जाएगी, डराकर महिला से ठगे 40 लाख; तीन जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन



कहां कितनी बारिश हुई

टीकमगढ़ तहसील: 274 मिमी

बड़ागांव धसान: 141 मिमी

बल्देवगढ़: 104 मिमी

खरगापुर: 133 मिमी

जतारा: 120 मिमी

मोहनगढ़: 133 मिमी

लिधौरा: 104 मिमी

पलेरा: 155 मिमी

तापमान में भी गिरावट
लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार रात का तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार रात को यह 24 डिग्री पर दर्ज किया गया।

किसानों को राहत
टीकमगढ़ निवासी किसान रामकिशोर ने बताया कि इस बार मानसून समय पर आया है, जिससे मूंगफली और मूंग की बुवाई समय से हो सकेगी। किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन को सतर्क रहने और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें