फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: खेलते हुए दूसरी मंजिल से रिक्शे में गिरा मासूम, बाल-बाल बची जान

Sun, 20 Oct 2019 03:01 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
विज्ञापन
रिक्शे पर गिरा बच्चा - फोटो : ANI
विज्ञापन

एक कहावत है कि 'जाको राखे साइयां मार सके न कोए'। ये कहावत मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में हुए एक मामले में बिल्कुल ठीक बैठती है। यहां घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा बच्चा खेलते हुए नीचे से गुजर रहे रिक्शे पर गिर पड़ा। इस हादसे में बच्चे को किसी भी प्रकार की चोट नहीं पहुंची। 

विज्ञापन


दरअसल, टीकमगढ़ में एक बच्चा अपने घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। उसी दौरान नीचे से एक रिक्शा गुजर रहा था। तभी बच्चा खेलते हुए संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा। बच्चा जब नीचे गिरा तभी रिक्शा वहां से गुजर रहा था, बच्चा सीधे रिक्शे पर आ गिरा। जिसके बाद रिक्शा चालक ने उसे तुरंत रिक्शे पर से उठाया।

इस घटना के बाद रिक्शे के आसपास भीड़ लग गई। इस हादसे में बच्चे को कोई चोट नहीं आई।

बच्चे के पिता आशीष जैन ने कहा कि वह परिवार के सदस्यों के साथ दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। खेलते समय संतुलन खोने से वह रेलिंग से गिर गया। उसकी अस्पताल में जांच की गई है और वह सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें