फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पांच दिन बीते पर नहीं मिला बाघ, नाबालिग की मौत के बाद तलाश में जुटा है बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का अमला

Sun, 15 Jan 2023 08:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी बीते पांच दिनों से मानपुर परिक्षेत्र हमलवार बाघ की तलाश में जुटे हैं, लेकिन उनके हाथ अब तक कुछ नहीं लगा है। गांव में कैंप लगाकर लगातार बाघ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बाघ की तलाश में जुटे हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर परिक्षेत्र में बीते पांच दिनों से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी आदमखोर बाघ की तलाश में जुटे हैं, लेकिन लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी अधिकारियों के हाथ खाली है। बीते रविवार को खिचकिडी बीट के पटपारिया गांव में बाघ के हमले के बाद एक नाबालिग की मौत हो गई थी, जिसके बाद से लगातार टाइगर रिजर्व के अधिकारी गांव में कैंप बनाकर डेरा डाले हुए हैं और बाघ की तलाश कर रहे हैं। हाथियों के दल के साथ अधिकारी कर्मचारी लगातार हमलावर बाघ की तलाश में जुटे हैं और रेस्क्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। गांव सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार बाघ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


चार हाथी और कर्मचारियों का दल कर रहा तलाश
खिचकिडी बीट के पटपारिया गांव सहित आसपास के क्षेत्र में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम और चार हाथियों का दल लगातार पांच दिनों से जंगल में तलाश कर रहा है। जंगल में पिंजरा भी लगाया जा चुका है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी भी कर रहे हैं।

बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा
बाघ के रेस्क्यू के बाद बाघ के स्वभाव की जांच की जायेगी और बाघ के स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया जाएगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा ने बताया कि बाघ को पकड़ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जंगल में पिंजरा भी लगाया गया है और बाघ की तलाश की जा रही है। हाथी का दल और हमारी टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें