फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र ने लहाराया परचम, जेईई एडवांस के टॉप टेन में तीन

Sat, 22 Jun 2013 01:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी के लिए जेईई एडवांस के परिणामों में पहली बार मध्यप्रदेश के तीन स्टुडेंट्स ने टॉप टेन में स्थान बनाया है।
विज्ञापन


आईआईटी-जेईई एडवांस के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए।

इनमें इंदौर के आनंद भोरास्कर तीसरे और प्रांजल खरे 10वें स्थान पर रहे हैं। वहीं, रतलाम की अदिति लड्ढा ने लड़कियों की सूची में पूरे भारत में टॉप किया है। वह जनरल रैंकिंग में 320 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।

इंदौर से पहली बार किसी ने जेईई के टॉप टेन में स्थान बनाया है। इससे पहले इंदौर से सबसे ज्यादा रैंक 13 थी।

आईआईटी प्रवेश परीक्षा में देशभर के डेढ़ लाख छात्रों में से 21,110 छात्रों को चुना गया है।

आईआईटी प्रवेश परीक्षा में आंध्र प्रदेश के पैलेरला साई संदीप रेड्डी ने ऑल इंडिया टॉप किया है। संदीप को 360 में से 332 अंक मिले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें