फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: मरम्मत कार्य के दौरान स्टाप डैम की रिटर्निंग वॉल ढही, दबने से तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

Sun, 11 Jun 2023 11:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के मोहखेड़ के कुकड़ीखापा स्थित स्टाप डैम में मरम्मत कार्य के दौरान रिटर्निंग वॉल गिरने के पौने घंटे बाद बचाव कार्य शुरू हो पाया। जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
गिरी हुई रिटर्निंग वॉल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के मोहखेड़ के कुकड़ीखापा स्थित स्टाप डैम में मरम्मत कार्य के दौरान रिटर्निंग वॉल गिर गई। उसके नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दोपहर तीन बजे का है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा के कुकडीखापा के पास नाले में बने स्टाप डैम में रिलायंस फांउडेशन की ओर से मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान रिटर्निंग वॉल की मिट्टी खोदने के दौरान वह भर भराकर गिर गई। हादसे में यहां काम कर रहे बिछुआ निवासी गणेश गजभिए, जित्तू नागवंशी, रामकिशोर नागवंशी और शिवप्रसाद भूते दीवार में दब गए। शिवप्रसाद को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया, जबकि जित्तू नागवंशी, रामकिशोर नागवंशी और गणेश गजभिए की जान नहीं बच पाई। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जेसीबी की मदद से निकाले गए शव, देरी से शुरू हुआ राहत कार्य
बता दें कि हादसा तीन बजे के आसपास हुआ। घटनास्थल दूर होने के कारण पौने घंटे बाद यहां पर प्रशासनिक अमला पहुंच पाया। जेसीबी की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। वहीं, सात बजे तक तीनों के शव बाहर निकाले गए।
विज्ञापन


डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ ब्लॉक में स्टॉप डैम की रिटेनिंग वॉल गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें